ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

जब इंदौर की रीता भादुड़ी बनी फूलन देवी……फूटी कोठी में हुई थी शूटिंग

📅 25-07-2023 04:40 PM 👁 4 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
सिनेमा जगत

आज फूलन देवी की 22वी बरसी है।सोचा फूलन देवी का किरदार निभाने वालीइंदौर की रीता भादुड़ी और इसी फिल्म की इंदौर में हुई शूटिंग से जुड़ी बातें शेयर करूं…..

यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि साल 1968 में फिल्म 'तेरी तलाश में' से अपने फिल्मी कॅरियर की शूरुआत करने वाली रीटा भादुड़ी का बचपन इंदौर की गलियों और यहां के कलाकारों के बीच गुजरा। बहुत~सी जगह उनके जन्म का स्थान इंदौर ही लिखा है।

इंदौर में रीता भादुड़ी का परिवार यशवंत रोड , गांधी भवन के पास चौधरी साहब के मकान में रहता था।रीता भादुड़ी की वालिदा चंद्रिमा भादुड़ी टीचर थीं और वालिद राजबाड़ा के पास गोपाल मंदिर प्रांगण में लगने वाले माफी विभाग के तहसीलदार।

कोयला बाखल और यशवंत रोड की गलियों में खेला करती थी रीता भादुड़ी। इंदौर में माहौल में पली~बढ़ी रीता भादुड़ी जवान होने पर फिल्मों में मशरूफ हो गई।

यादों की पोटली खंगालते हुए द्वारकापुरी निवासी 84 साल के जीएस माथुर बताते हैं पचास के दशक की बात होगी। मेरी उम्र उस वक्त करीब 17-18 साल रही होगी जब मेरी मुलाकात भादुड़ी परिवार से हुई थी। रीटा उस परिवार की सबसे छोटी बेटी थी।

रीता भादुड़ी की माताजी चंद्रिमा भादुड़ी को गाने और डांस का बहुत शौक था और इसका असर बेटी रीटा पर भी पड़ा। हम तो चंद्रिमाजी को दीदी कहते थे। मुझे याद है वह समय जब चंद्रिमा दीदी के स्कूल में होने वाले सालाना जलसे में दो प्रस्तुतियों के बीच के अंतराल में अक्सर रीटा को मंच पर खड़ा कर दिया जाता था औरवह नन्हीं सी बच्ची बहुत ही खूबसूरत डांस करती थी।तब भी उसके भाव सबको आकर्षित कर लेते थे।

कई मर्तबा हमने रीटा और उनकी बड़ी बहन रीमा का कथक भी देखा, जिसका निर्देशन उनकी मां ही करती थी।

रीटा जितनी मीठी बंगाली बोलती थी उतनी ही मिठास उनकी हिंदी और इंदौरी मालवी में भी थी। बहुत कुछ तो अब याद नहीं है, लेकिन यह जरूर याद है कि रीटा भादुड़ी या यूं कहें कि पूरा ही भादुड़ी परिवार कला के लिए समर्पित था और एक दिन इंदौर की गलियों को छोड़कर मुंबई की भूल भुलैया में अपनी पहचान बनाने के लिए यहां से चला गया।

लेकिन रीता इंदौर को कभी नहीं भूली।एक बार इंदौर में शूटिंग करने का मौका मिला।उन्होंने तुरंत हां कर दी। 30 साल की रीता ने फूलन देवी का किरदार निभाया था।

1984 में अशोक वर्मा ने फूलन देवी के जीवन पर बंगाली में फुलनदेवी फिल्म का डायरेक्शन किया।जिसका हिंदी संस्करण कहानी फूलवती की नाम से बनाया गया। फिल्म जनवरी 1985 में रिलीज हुई।

फिल्म की अधिकांश शूटिंग इंदौर के फूटी कोठी में हुई।सुरेश ओबेरॉय साथ थे। बाकी की शूटिंग आसपास के बीहड़ों में हुई। पुराने इंदौरियों को शायद याद हो।

एक इंदौरी✍️ जावेद शाह खजराना (लेखक)

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
ज

जावेद शाह खजराना

📍 Faizabad

📰 46 Posts👁 42 Readers📊 0.9 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

शक्ति कपूर की प्रेम कहानी

"कभी हां कभी ना" की स्क्रिप्ट में बदलाव कराना दीपक तिजोरी को भारी पड़ा

आई ड्रॉप डालने से जॉनी वॉकर भी हो गए थे अंधे

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 169 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 78 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 67 Views

WA