शक्ति कपूर की प्रेम कहानी

📅 02-09-2023 10:53 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
सिनेमा जगत

3 सितंबर 1958 बरोज बुध दिल्ली में पैदा हुए शक्ति कपूर के वालिद साहब कनॉट पैलेस में दर्जी का काम करते थे। फिल्मों का शौक शक्ति को बंबई खींच लाया।

65 साल के शक्ति कपूर हिंदी फिल्मों के हरफनमौला कलाकार है यानि शक्ति कपूर ने हर रोल में जान फूंकी है फिर चाहे वो हीरो फिल्म का जालिम विलन हो या राजा बाबू का नाड़ा लटकाएं सबको हंसाता ~गुदगुदाता भोलाभाला नंदू …

चालबाज फिल्म में शक्ति ने कॉमेडी और विलेन दोनों रोल को बखूबी अदा किया। कादर खान के साथ जोड़ी खूब जमी।

फिल्मों में हीरो हिरोइन के बीच कबाब में हड्डी बनने वाले शक्ति कपूर की असल जिंदगी में जब उन्हें प्यार हुआ तब एक शख्स विलन बनकर उभरा था।

आज शक्ति कपूर साहब का जन्मदिन है।लिहाजा आज उनकी लव स्टोरी पर बात करते है।ये बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि शक्ति कपूर की शरीक हयात शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म 'किस्मत' से की थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी काम किया था।

इसी फिल्म के सेट पर शक्ति और शिवांगी की पहली मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात के बाद शक्ति और शिवांगी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि इस फिल्म के जरिए ही दोनों की किस्मत बदल जाएगी।

लेकिन पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले शक्ति कपूर को महाराष्ट्रीयन फैमिली ने नकार दिया। 😁दोनों ने शादी का फैसला तो ले लिया था, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। शिवांगी के घरवालों को शक्ति के साथ अपनी बेटी का रिश्ता मंजूर नहीं था।

लेकिन कहते हैं न कि प्यार का पंछी बंधन नहीं देखता… बस पिंजरा तोड़कर उड़ जाता है। कुछ ऐसा ही शक्ति और शिवांगी की लव स्टोरी में भी हुआ। शक्ति के साथ बेटी के रिश्ते की बात सुनकर शिवांगी के माता-पिता आग~बबूला हो गए और उन्होंने गुस्से में शिवांगी को एक कमरे में बंद कर दिया। अपने प्यार से मिलने के लिए शिवांगी बचते-बचाते घर से भाग निकलीं। इसके बाद दोनों ने भागकर साल 1982 में शादी कर ली।

शादी को करीब 31 साल हो गए है।दोनों खुश है और इनकी बेटी श्रद्धा भी फिल्मों में अदाकारा है।

शक्ति कपूर साहब को 65वे जन्मदिन की दिली मुबारकबाद

✍️ जावेद शाह खजराना

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
ज

जावेद शाह खजराना

📍 Faizabad

📰 46 Posts👁 65 Readers📊 1.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

"कभी हां कभी ना" की स्क्रिप्ट में बदलाव कराना दीपक तिजोरी को भारी पड़ा

आई ड्रॉप डालने से जॉनी वॉकर भी हो गए थे अंधे

चल मुसाफिर चल रे अब अपने घर को चल रे…

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 80 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA