इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई ने जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को कलम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत
<p>पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू हो- सलमान खान</p>
<p>जमशेदपुर, झारखंड।</p>
<p>इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई की टीम जिला पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही पत्रकार का हथियार कहे जाने वाले कलम को भी भेंट दिया। उपायुक्त महोदय ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कलम वास्तविकता में एक पत्रकार की असली शक्ति होती है। सभी पत्रकारों का अभिवादन स्वीकारते हुए उन्होंने पत्रकार हितों के बारे में चर्चा की। साथ ही शहर की समस्याओं पर चर्चा की खासकर नाश के खिलाफ मामलों को लेकर उन्होंने अभियान चलाने की बात कही। वहीं समय-समय पर शहर की जनसमस्याओं एवं उनसे होने वाली कठिनाइयों को ध्यान दिलाने और उन्हें दूर करने में सहयोग की मांग रखी।इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि शहर में होने वाली असामाजिक गतिविधियों को दूर करने के लिए एसोसिएशन पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान ने विशेष तौर पर पत्रकार हितों की बात रखी। प्रदेश सचिव आतिफ खान ने वाट्सएप ग्रुप बनाकर उपायुक्त महोदय को जोड़ाने की बात कही, जिससे समय पर स्थानीय जन मुद्दों की सूचना ग्रुप के माध्यम से सभी को मिलती रहे। साथ ही जहां आवश्यकता हो वहां सहायता प्रदान किया जा सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव आतिफ खान, प्रदेश सचिव महिला विंग नीतू दुबे, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान, कोल्हान प्रभारी कामेश्वर दुबे, जिला महासचिव अभिषेक कुमार, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिन्हा, आनंद प्रसाद, विपिन पांडे, जावेद अख्तर, राहुल शर्मा, अविनाश शर्मा एवं अजित कुमार शामिल हुए।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार

दिवाली के जश्न में मातम: देशभर में पटाखों से हुएं बड़े हादसे, कई जनहानि और भारी नुकसान, हादसों से देशभर में दहशत
मानवता को शर्मसार कर देने वाली मणिपुर के घटना पर झारखंड से एकता की प्रतीक मानव श्रृंखला बनाई गई
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 169 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 80 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 68 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 67 Views
