मानवता को शर्मसार कर देने वाली मणिपुर के घटना पर झारखंड से एकता की प्रतीक मानव श्रृंखला बनाई गई
<p>मणिपुर घटना ने भारत के एकता और समरसता के लिए चिंता पैदा की है :इबरार अहमद</p>
<p>राँची : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली मणिपुर के घटना पर मेन रोड राँची से काँटाटोली चौक तक ऐतेहासिक मानव श्रृंखला बनायी गयी जिसमें आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के इलावा सभी इंसाफ पसंद सामाजिक लोगों ने शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक ढंग से मणिपुर के घटना पर विरोध दर्ज़ कराया। एकता व समरसता के प्रतीक इस मानव श्रृंखला का पूर्ण समर्थन मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) व साझा मंच झारखंड (समझ) के संयोजक इबरार अहमद ने दिया।इबरार अहमद ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "अधिकांश भारतीयों को आहत करने वाली मणिपुर घटना ने भारत के एकता और समरसता के लिए चिंता पैदा की है। हमें अपने बहनों के साथ हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के प्रति अतिशय गहन दुख है। यह सिर्फ मणिपुर के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए एक शर्मनाक घटना है, जो हमारी मानवता और इंसानियत की शक्ति की कमी को प्रदर्शित करती है। हम सभी को एक साथ आने का आह्वान करते हैं और इस घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो इसके लिए एक समरसता और सद्भावना से भरी समाज की स्थापना करने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हम सभी को एकजुट होकर इस भारतीय मानवता के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शक्ति और साहस देने के लिए प्रेरित करने का इस मानव श्रृंखला का पूरा समर्थन है।</p>
<p>इस मानव श्रृंखला में विभिन्न समाजिक संगठनों और सभी इंसाफ पसंद लोगों ने मिलकर मणिपुर की घटना के विरोध में तख्तियाँ व बैनर के माध्यम से आवाज उठाई एवं गहरी रोष प्रकट किया। इस श्रृंखला के माध्यम से, सभी प्रबुद्ध व इंसाफ पसंद सामाजिक लोगों को सम्मिलित करने का प्रयास किया गया जो मणिपुर के इस क्रूरता के खिलाफ है और सभी मानवता के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण समाज की बढ़ावा देने के लिए संगठित हो रहे हैं।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई ने जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को कलम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत

दिवाली के जश्न में मातम: देशभर में पटाखों से हुएं बड़े हादसे, कई जनहानि और भारी नुकसान, हादसों से देशभर में दहशत
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 170 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 118 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 81 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 69 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 68 Views
