ग़ज़ल: उम्र भर धूप की बारिश में नहाया होगा

📅 17-10-2024 11:17 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
कविता

उम्र भर धूप की बारिश में नहाया होगातब कहीं जा के कोई फूल खिलाया होगा

आज क्या खूब हुई रिज़क में मेरे बरकतआज महमान कोई घर मेरे आया होगा

सच बता जिनसे तू करता था वफा की उम्मीदवक़्त पड़ने पे कोई काम ना आया होगा

नाज़ बच्चों के उठाते हुए महसूस कियाकिस तरह बाप ने किरदार निभाया होगा

तेरे हिस्से में जो आई है ये गम की दौलततू ने अरमानों को सूली पे चढ़ाया होगा

जिसकी कमज़ोरी भला और कोई क्या जानेउसको तो अपने ही लोगों ने सताया होगा

या तो उस ने ये ग़ज़ल खुद से कही है रौशनया तो अशआर् कहीं और से लाया होगा

~ अफरोज़ रौशन किछौछवी

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 514 Readers📊 0.5 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

नग़मा-ए-दीवाली

कविता: रौशनी बन के छाई दीवाली

नग़म- ए- देश भक्ति

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 169 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 80 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 68 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 67 Views

WA