ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

📅 02-10-2023 09:06 PM 👁 4 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
गोरखपुर

<p>सेराज अहमद कुरैशी</p>
<p>गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।</p>
<p>भारत वर्ष को अहिंसा के सिद्धांत पर स्वतंत्र कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतन्त्र भारत को आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए "जय जवान ,जय किसान "का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीः जी को उनके के जयंती पर इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनिज़ेशन गोरखपुर इकाई द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, श्रद्धा सुमन किए अर्पित ।महानगर अध्यक्ष अनिल जैसवाल के नैतृत्व में महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी एवं महासचिव शहाब हुसैन एवं विशिष्ट अतिथि सुधा मोदी,डॉ सत्या पाण्डेय की उपस्थिति में इनका माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मोहनदास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिए अटल-अडिग और अंहिसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है. उनके जीवन में कई ऊतार-चढ़ाव आए, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन को घूटने टेकने पर मजूबर कर दिया था. वह असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे. महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती रहती हैं. भारत में हर साल 02 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस को गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है. आज उनकी 154वीं जयंती है. राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन ने अपने संबोधन में बताया कि महत्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी कि जयंती के मौके पर हम जानते हैं उनकी बातें, जिन्हें सफलता पाने के लिए छात्रों को अपने जीवन में उतार लेना चाहिए. मोहनदास करमचन्द गांधी (जन्म: 2 अक्टूबर 1869 - निधन: 30 जनवरी 1948) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है[39], भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें संसार में साधारण जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है।इंडियन ह्यूमन राइट्स के प्रवक्ता विजय श्रीवास्तव ने ग़ांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।अंत में महानगर अध्यक्ष अनिल जैसवाल ने उपस्थित रास्ट्रीय अध्यक्ष ,मोहम्मद रजी , महासचिव मोहम्मद साहब हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता विजय श्रीवास्तव , महानगर उपाध्यक्ष डॉ रशीद महानगर उपाध्यक्ष राजू शर्मा, महानगर अमरनाथ जयसवाल ,उपाध्यक्ष मेहदी हसन ,बदरुल हक, गौतम लाल श्रीवास्तव ,इमरान अंसारी, एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा, एडवोकेट केसरी नाथ जायसवाल ,पूर्व मेयर श्रीमती सत्या पांडे, श्रीमती सुधा मोदी, तनवीर आलम, फैसल हुसैन,एडवोकेट हरीश मिश्रा आदि का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
स

सेराज अहमद कुरैशी

📍 Faizabad

📰 36 Posts👁 83 Readers📊 2.3 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Independence Day was proudly celebrated at the Indian Journalist Association head office, Tiranga hoisted with pride.

Journalists hoisted the tiranga with pride, took a vow for free and fair writing

Imambara Mutwallian Committee honored the Angels of Peace with Mazhar Ali Shah Award.

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA