ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

हज यात्रा 2025: फॉर्म आवेदन की तारीख 23 सितंबर तक बढ़ी

📅 10-09-2024 11:18 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बड़ी खबर

<p>इंदौर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 23 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया यह निर्णय राज्य हज समितियों, हज से जुड़े सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों, पासपोर्ट कार्यालयों की छुट्टियों और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते प्रभावित जनजीवन को देखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही हज के इच्छुक यात्रियों के बढ़ते अनुरोधों को भी ध्यान में रखा गया है। जिला हज कमेटी इंदौर के जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग अब 23 सितंबर 2024 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप "हज सुविधा" के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे हज 2025 की गाइड लाइंस और शपथ पत्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह तारीख लगभग अंतिम है और इसके बाद विस्तार असंभव है, क्योंकि सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हज 2025 के सभी प्रशासनिक कार्य अक्टूबर तक पूरे करने होंगे। इसलिए इच्छुक आवेदकों से गुज़ारिश की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन अवश्य जमा कर दें। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य हज समितियों के कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। हज कमेटी के हेल्पलाइन नंबर 022-22107070 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
त

ताहिर सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 129 Posts👁 78 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

हज यात्रा के लिए 2026 तक का पासपोर्ट वैलिड होना जरूरी

BSNL के 30 दिन वाले सबसे सस्ते Plan ने बढ़ाई Jio-Airtel की टेंशन! 16 रुपये में मिलते हैं इतने सारे Benefits

गौतस्करी के आरोप में मोबलिंचिंग कर एक मुस्लिम की हत्या करने वाले 14 हत्यारों को आजीवन कारावास

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 169 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 79 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 68 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 67 Views

WA