मिशन प्रेरणा: शिक्षा चौपाल में हो चर्चा, शिक्षक संकुल की बैठक बनाया मिशन, बनाऐंगे प्रेरक ब्लाक
<p>बावन (हरदोई)। अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए मिशन प्रेरणा के तहत सरकार की मंशा पूरी हो,ताकि बहुत जल्द बावन को प्रेरक ब्लाक बनाया जा सके।बीईओ आईपी सिंह ने मिशन प्रेरणा से जुड़ी बातें बारीकी से समझाई।न्याय पंचायत बावन के प्राथमिक विद्यालय समुदा में शुक्रवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक हुई।अध्यक्षता कर रहे बीईओ श्री सिंह ने मिशन प्रेरणा के बारे में सरकार की मंशा दोहराई।उन्होने कहा कि सभी शिक्षक पूरी ईमानदारी से अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी निभाऐं।समझाया कि किस तरह शिक्षा चौपाल लगा कर शिक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करना है।एआरपी अभिषेक तिवारी ने कहा सभी मिलकर बावन प्रेरक ब्लाक बना सकते है।इसके लिए सभी एक होकर ईमानदारी से काम करें।सरकार की मंशा के तहत काम करना है।इस दौरान एआरपी निरूपमा सिंह, दीप्ति त्रिवेदी ने भी मिशन प्रेरणा से जुड़ी जानकारिया साझा की।शिक्षक संकुल अरुण बाजपेयी ने शिक्षा चौपाल शुरू करने पर ज़ोर दिया।शिक्षक संकुल अभिनव ने प्रिंट रिच मटेरियल को कैसे चस्पा करें,इस बारे में जानकारी दी।बैठक का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संघमित्रा व सहायक अध्यापक अनूप सिंह ने किया।इस बीच विद्यालय परिवार के बलराम बाजपेयी,पंकज पाण्डे,रिंकू, वंदना,संध्या निगम,रजनीश स्नेह सिंह,रीता रानी व न्याय पंचायत बावन के सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
School children will get 1200 rupees in Uttar Pradesh, money will come directly in the account of parents
MADARIS ARE ISLAMIC CENTRES , THEIR PROTECTION IS OUR RESPONSIBILITY.
एफएलएन प्रशिक्षण: प्री-स्कूलिंग को बनाए बेहतर : डीसी
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 170 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 118 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 80 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 69 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 68 Views
