रामलीला मैदान से बोले राहुल: "भाजपा के राज में बढ़ी महंगाई, उद्योगपतियों के लिए करती काम"
<p>रामलीला मैदान में राहुल गाँधी ने रैली को किया संबोधित...</p>
<p>दिल्ली।</p>
<p>महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रविवार को हल्ला बोल रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हो रही है. इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, "देश की हालत सबके सामने है. भाजपा के राज में देश में नफरत बढ़ता जा रहा है. महंगाई, बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है. आरएसएस-भाजपा देश को बांटकर राज कर रहे हैं. बीते 8 साल में किसी और को कोई फायदा नहीं हुआ. मीडिया देश के लोगों को डराती है. नफरत और डर का फायदा देश के दो उद्योगपति उठा रहे हैं. तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है. चाहे एयरपोर्ट हो या चाहे सेलफोन या तेल हो….फायदा इन्ही दो उद्योगपतियों को जा रहा है।मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा, "आम आदमी मुश्किल और दर्द में है. पेट्रोल, गैस, तेल, दूध के दाम आसमान छू रहे हैं. कांग्रेस राज में इतनी महंगाई नहीं थी. विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया जाता है." उन्होंने कहा कि देश की जनता को हर हाल में जागना होगा. देश की आत्मा को बचाने का काम करना होगा. आज एक देश में दो हिस्सों में बंट गया है. एक देश गरीबों का और दूसरा अरबपतियों का. ये देश केवल उद्योगपतियों का नहीं. कांग्रेस की मनसा देश को एक बनाना है."</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए राजिक फर्शीवाला मांग रहे वोट

मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा : पवन खेड़ा
म०प्र०: कांग्रेस में अफसर पटेल को मिली प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 171 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 120 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 70 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 69 Views
