ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात, 50 लाख करोड़ का कर्ज, तबाही के बाद महंगाई ने तोड़ी कमर

📅 04-09-2022 08:06 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अंतरराष्ट्रीय

<p>पाकिस्तान में 47 साल में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ (Pakistan Flood) आई है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुल्क का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हुआ है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मुताबिक, मानसूनी भारी बारिश और ग्लेशियर के पिघलने से यह भयावह बाढ़ आई है. बाढ़ के कारण 14 जून से अब तक 1265 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें पिछले 24 घंटों में ही 57 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं, अब तक साढ़े 12 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बाढ़ की वजह से 3.3 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. पाकिस्तान ने इस आपदा की तुलना अमेरिका में 2005 में आये ‘कैटरीना’ तूफान से की, जिससे वहां भयंकर तबाही हुई थी. पाकिस्तान की सरकार ने अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल उसे मदद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है. कुदरत की मार झेल रहे पाकिस्तान को लेकर आशंका जताई जा रही है कि किसी भी वक्त वहां जनता का गुस्सा फूट सकता है और वो सड़क पर उतर सकती है. महंगाई, भुखमरी, लोगों का विस्थापन और महामारी फैलने की आशंका ने देश को भारी संकट में ला दिया है. हालात गृहयुद्ध जैसे हो गए हैं. बाढ़ के बीच जारी है सियासत पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात की आशंका दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष जैसे एजेंसियों ने जताई है. इसके पीछे बाढ़ जनित समस्याएं तो वजह है ही, साथ ही पाकिस्तान की सियासत भी एक कारण है. पीएमएल-एन नीत शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और उसके मुखिया इमरान खान पहले से ही उग्र हैं. इन हालातों में भी वह सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं,</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
ए

एडवोकेट मिन्हाज सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 189 Posts👁 96 Readers📊 0.5 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Palestinian student Arij Asaliya returns to her school with only one eye

Iran: Stormy rains, floods disrupted normal life, 6 people died.

Israeli attacks killed 119 Palestinians in Gaza in last 72 hours.

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA