आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा; ट्रक की चपेट में आने से 5 कांवड़ियों की मौत, दो की हालत गंभीर

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा डाला. दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है. कांवड़ियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है।

https://youtu.be/erlaz_WuQa4

हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस - आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ. जहां पर शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया. इस दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.

कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया जाता है कि उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. जिन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया.

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया. वहीं, दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है. उसे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा.

Comments (0)
Published By
More in this category
Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters
Rain warning in UP for 3 days from today

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 170 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 118 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 81 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 69 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 68 Views