ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

अवैध कब्जा हटाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं तहसील के कई स्थानों पर चला बुलडोजर

📅 05-04-2022 12:18 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
मऊ व आजमगढ़

<p>मऊ: 5 अप्रेल, (पूनम सिंह)</p>
<p>आज जनपद मुख्यालय स्थित रेलवे फाटक एवं तमसा नदी के किनारे स्थित बांध और नदी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ चारो तहसीलों के भी कई स्थानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन की नेतृत्व में मुख्यालय स्थित रेलवे फाटक के निकट अवैध कब्जों को बुलडोजर की सहायता से खाली कराया गया, साथ ही शहर के बीचो-बीच गुजरने वाली तमसा नदी के बंधे एवं नदी के किनारे स्थित सरकारी जमीनों को भी आज अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष कोतवाली को निर्देश दिये कि अवैध अतिक्रमणकारियो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने समस्त अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी, कि भविष्य में पुनः ऐसा होने पर संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ जुर्माना एवं अतिक्रमण हटाने का खर्च भी वसूल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि रोजा एवं चौक आदि जगहों पर अवैध कब्जेदारों को सचेत कर दें, कि वे अवैध कब्जा हटा ले, अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु उनसे खर्च वसूला जाएगा। इसी प्रकार मधुबन तहसील के अंतर्गत ग्राम मर्यादपुर के गाटा संख्या 105 रकबा .012 जो खाद हेतु गड्ढे के रूप में चिन्हित है, उस सरकारी जमीन पर रमेश पुत्र भीमा यादव द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे तहसील प्रशासन ने कब्जेदार से मुक्त कराया। घोसी तहसील के ग्राम मूंग मांस के कांटा संख्या 67 रकबा 0.072 हेक्टेयर को, जो तालाब की भूमि के नाम पर चिन्हित है, उस जमीन पर संतोष पुत्र मनीराम ने अवैध कब्जा कर रखा था उसे भी आज तहसील प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम खुर्द कर्मी के गाटा संख्या 40घ रकबा 0.061 हेक्टेयर जो खाद के गढ्ढे के रूप में अंकित है, इस जमीन पर श्यामलाल पुत्र रामबली द्वारा अवैध रूप से चहारदीवारी बना कर कब्जा किया जा रहा था, उसे भी प्रशासन ने गिराकर खाद के गढ्ढे की जमीन को मुक्त कराया। सदर तहसील के ग्राम बबुआपुर के गाटा संख्या 56 जिसका रकबा 0.089 हेक्टेयर है एवं जो रास्ते की भूमि के नाम पर दर्ज है, उस पर राम विजय पुत्र रामफेर एवं द्वारिका पुत्र मुखदेव द्वारा पक्का निर्माण कराया गया था, उसे भी आज अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया गया ।अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के अलावा नगर क्षेत्रधिकारी धनन्जय मिश्रा, थानाध्यक्ष कोतवाली, अधिकारी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
ए

एडवोकेट मिन्हाज सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 189 Posts👁 100 Readers📊 0.5 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

माज़ इस्लाही संजरी अवार्ड से सम्मानित

मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने तीसरा स्थापना दिवस "बेहतरीन स्वभाव दिवस" के तौर पर धूम धाम से मनाया

अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) का स्थापना दिवस आज

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA