ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

रसूलपुर जामा मस्जिद में मजलिसे नूर आयोजित : दीन को समझें, अमल करें, बदल जाएगी जिंदगी

अपने आमाल से किसी को तकलीफ न पहुंचाएं : मौलाना जहांगीर

📅 14-05-2025 10:46 AM 👁 6 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
Uncategorized

<p>गोरखपुर। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत की ओर से रसूलपुर जामा मस्जिद में मजलिसे नूर नाम से परिचर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। नात-ए-पाक पेश की गई।</p>
<p>मुख्य वक्ता मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि अपने आमाल से किसी को तकलीफ न पहुंचाएं। दीनी बातों पर जब तक आप खुद अमल नहीं करेंगे, तब तक लोगों को दीन के बारे में बताने और नसीहत करने का कोई फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि लोग किसी के कहने से नहीं बल्कि उसके अमल को देखकर सीखते हैं। परिचर्चा का मकसद अच्छाइयों को अपने किरदार के जरिए आम करना है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि अगर आप अपने दीन पर खुद अमल नहीं करते हैं तो आपकी सलाह और नसीहत को कोई तवज्जों नहीं मिल सकेगी। अल्लाह के बंदों को बुरे कामों से दूर रहना चाहिए। जिंदगी में अच्छे अमल लाएं। हर तरह की बुराई से खुद को बचाएं। दीनी उसूलों पर चलें। पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नतों पर अमल करें। किसी के लिए नेकी करें तो दिल से करें। दिखावा न करें। दिल से नेकी का काम करेंगे तो किरदार बनेगा।</p>
<p>अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन व अमान और भाईचारगी की दुआ मांगी गई। परिचर्चा में सैयद नदीम अहमद, मौलाना शादाब, कारी असलम, सद्दाम शफक, इश्तियाक, शहनवाज़, शुएब, जुनैद, हाफिज आफताब आलम सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। यह परिचर्चा रसूलपुर जामा मस्जिद में हर पंद्रह दिन में आयोजित की जाएगी। जिसमें महिला व पुरुष दोनों हिस्सा ले सकते हैं। महिलाओं के लिए पर्दे का खास इंतजाम रहेगा।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

👑 Chief Reporter ★★★★★
स

सैय्यद फरह़ान अहमद क़ादरी

📍 Faizabad

📰 515 Posts👁 58 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशलता के साथ मोहर्रम संपन्न होने पर सभी को दी मुबारकबाद

बाराबंकी: काशिफ़ पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जामिया अल इस्लाह एकेडमी में छह दिवसीय समर कैंप शुरू

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA