ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

गुलर शाह वली की दरगाह जहां फिल्म एक्टर जानी वॉकर की दुआ कुबूल हुई……

📅 01-09-2022 06:01 AM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
सैर सपाटा

जावेद शाह खजराना (लेखक)

इंदौर के नौलखा इलाके में खान नदी के तीरे गूलर का एक बहुत पुराना दरख़्त है। इस गुलर की खोह में एक बुजुर्ग की मजार है , जिसे लोग गुलर शाह वली कहते है। चिड़ियाघर के ठीक सामने , बंबई आगरा रोड़ से सटी है हजरत गुलर शाह वली की बरसों पुरानी मजार

इंदौर में जन्मे मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर साहब जब छावनी के इस्लामिया करीमिया बॉयज स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल की छुट्टी/तड़ी मारकर या फुरसत के वक्त नौलखा स्थित हजरत गुलर शाह वली रह0 की दरगाह पर जियारत के लिए अक्सर आया करते।

किशोर जानी वाकर यहां बैठे~बैठे दुआ करते कि उनकी किस्मत का तारा चमक जाए। वो भी फिल्म स्टार बन जाएं। जानी वॉकर की दुआ कुबूल हुई। ये बात सन 1936 के आसपास की है।

जानी वॉकर बाम्बे पहुंचे।बस कंडक्टर बने। जानी वाकर का असली नाम बदरुद्दीन था , इसी नाम से उन्होंने "आखरी पैगाम" फिल्म में बतौर जूनियर आर्टिस्ट पहली बार कैमरा फेस किया।

एक मर्तबा बस में आपकी मुलाकात बलराज साहनी से हुई। उन्होंने जानी वाकर को गुरुदत्त के पास भेजा और बाजी" फिल्म से जानी वाकर की धमाकेदार इंट्री हुई।

हिंदी फिल्मों के बेताज कामेडियन जानी वाकर ने बाद में अपने बंगले पर महू और मानपुर के कई लोगों को काम पर रखा। इनमें मेरी परदादी की बहन और दादी की 2 बहनें भी शामिल थी।

मेरी परदादी और दादी के हाथों का बनाया खाना ही जानी वाकर खाते थे क्योंकि उन्हें इंदौर जायका पसंद था।

किस्मत की बात है।आगे चलकर मेरी परदादी के पोते यानि मेरे बड़े अब्बा झाबुआ के जेलर बने।

बरसों बाद जानी वाकर हमारे रिश्तेदार मशहूर कार्टूनिस्ट इस्माईल लहरी जी की कार्टून प्रदर्शनी का उद्घाटन करने देवलालीकर आर्ट गैलरी इंदौर तशरीफ लाए।

गुलर शाह वली दरगाह के खानदानी खादिम मेरी मानपुर वाली चाची की खलेरी बहनों के शौहर हैं।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
ज

जावेद शाह खजराना

📍 Faizabad

📰 46 Posts👁 49 Readers📊 1.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

इंदौर का पहला किताब घर: इंदौर जनरल लायब्रेरी राजबाड़ा

हवा बंगला: जिसके पास से गुजरने में भी डरते थे लोग

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 169 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 79 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 68 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 67 Views

WA