मधुमक्खी का रहस्यमयी शरीर-रचना: क़ुरआन का वैज्ञानिक चमत्कार
<p>मधुमक्खी के कितने पेट होते है ?जब इतनी छोटी सी मधुमक्खी का शरीर-रचना-विज्ञान (Anatomy) मौजूद ही नही था उस वक़्त क़ुरआन मे अल्लाह तआला ने मधुमक्खी के बारे में ऐसी जानकारी दी जिसको जान लेने के बाद हर इंकार करने वाला इंसान इस बात को तस्लीम करेगा कि क़ुरआन किसी इंसान की लिखी किताब नही बल्कि अल्लाह की तरफ़ से भेजा गया पैग़ाम है और सारी इंसानियत के लिए मार्गदर्शन है।अरबी भाषा मे मधुमक्खी को "नहल" कहते हैं क़ुरआन मजीद मे मधुमक्खी यानी "अन-नहल" (The Bees) के नाम से सूरह मौजूद है। अल्लाह तआला इस सूरह की आयत नंबर 68 से 69 में इरशाद फ़रमाता है ..</p>
<p>"और (ऐ रसूल) तुम्हारे परवरदिगार ने शहद की मक्खियों के दिल में ये बात डाली कि तू पहाड़ों मे घर (छत्ते) बना और दरख्तों और लोगों की बनायी छतों में- फिर हर तरह के फलों (के पूर से) (उनका अर्क़) चूस कर फिर अपने परवरदिगार की राहों में ताबेदारी के साथ चली, मक्खियों के पेटो से पीने की एक चीज़ निकलती है (शहद) जिसके मुख्तलिफ़ रंग होते हैं इसमें लोगों (की बीमारियों) की शिफ़ा (भी) है इसमें शक़ नहीं कि इसमें ग़ौर व फ़िक्र करने वालों के वास्ते (क़ुदरते ख़ुदा की बहुत बड़ी निशानी है)"</p>
<p>"पेटो (stomachs) से पीने की एक चीज़ निकलती है (शहद)" अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने मक्खी के पेट को पेटो stomachs "بطونها" क्यों कहा? मधुमक्खी के कितने पेट होते है? आज हमे Anatomy Science के ज़रिये पता चला कि मधुमक्खी के तीन पेट होते हैं मक्खी का चूसा हुआ फूलों का अर्क थोड़ी देर के लिए पहले पेट मे दाखिल होता है फिर वाल्व खुलता है और नीचे दूसरे पेट तक जाता है जो इसको शहद मे बदल देता है। दूसरे पेट के आखिर मे एक वॉल्व होता है जो शहद को मक्खी की ज़रूरत के अलावा और थोड़ी देर के लिए तीसरे पेट मे जाने नही देता। तीसरा पेट मधुमक्खी के आंतों पर मुश्तमिल होता है। उड़ते हुए अपना सफर मुक्कमल करने के लिए थोड़ा सा इस मे से खाती है और फिर जब मधुमक्खी छत्ते पर लौटती है तो मोजज़ा ये कि दूसरे पेट मे जमा किया हुआ खालिस शहद अपने मुंह से निकालकर छत्ते के सुराखों मे छोड़ देती है। पाक है वो ज़ात जिसने अपने मख़्लूक़ को सब कुछ दिया फिर इसे हिदायत दी।</p>
<p>"तो क्या लोग क़ुरआन में (ज़रा भी) ग़ौर नहीं करते या (उनके) दिलों पर ताले लगे हुए हैं"~ अल-क़ुरआन</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
The value of time
Uniform Civil Code Is Merely an Attempt to Undo the Existing Muslim Law, Sixth Schedule Laws
Altered Connotation of Love in Netizens’ World: Sagas from Shalini Mullick’s 'Stars from the Borderless Sea'
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 170 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 118 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 81 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 69 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 68 Views
