ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

चंद्रपुर में अंबुजा सीमेंट्स द्वारा समर्थित स्कूलों के 7 छात्र एथलीट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए

📅 23-09-2024 07:04 PM 👁 4 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
खेल

<p>चंद्रपुर में अंबुजा सीमेंट्स द्वारा समर्थित स्कूलों के 17 छात्रों ने चंद्रपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया।</p>
<p>जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले इन छात्रों में से 7 छात्र पुणे में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।</p>
<p>इन छात्रों को अंबुजा सीमेंट्स की खेल को बढ़ावा देने से जुड़ी सीएसआर पहल आफ्टर स्कूल प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित किया गया था।</p>
<p>नई दिल्ली: 23 सितंबर 2024:अडाणी समूह की सीमेंट एवं निर्माण सामग्री कंपनी, अंबुजा सीमेंट्स आफ्टर स्कूल प्रोग्राम जैसी पहलों के ज़रिये पूरे देश में खेल प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता के उल्लेखनीय परिणाम दिख रहे हैं, जिसमें चंद्रपुर में अंबुजा सीमेंट्स द्वारा समर्थित स्कूलों के 7 छात्रों का पुणे में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चुना जाना शामिल है। ये सात छात्र उन 17 छात्र एथलीटों के दल का हिस्सा थे, जिन्होंने शॉटपुट, ऊंची कूद, लंबी कूद और भाला फेंक सहित विभिन्न किस्म की खेल स्पर्धाओं में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया था।कुल मिलाकर, चंद्रपुर के मुख्य गांवों से अंबुजा सीमेंट्स द्वारा समर्थित स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले इन छात्र एथलीटों ने 12 शीर्ष स्थान हासिल किए और साथ ही कुछ स्पर्धाओं में शीर्ष दो स्थान भी हासिल किए। इस उपलब्धि से छात्रों की लगन और कड़ी मेहनत दिखती है, जो अंबुजा सीमेंट्स के आफ्टर स्कूल प्रोग्राम के तहत लगन से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है, देश की भावी एथलेटिक प्रतिभाओं को निखारना। इसके तहत बच्चों को अपने जिला, ब्लॉक और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान किया जाता है।आफ्टर स्कूल प्रोग्राम के तहत कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित खेलों में भाग लेने वाले छात्रों की भी मदद की जाती है। उल्लेखनीय है कि समर्थित स्कूलों के कई छात्रों को खेलो इंडिया इवेंट के लिए भी चुना गया है। चंद्रपुर और अंबुजानगर के स्कूलों ने इन पहलों के अलावा, लड़कियों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी बच्चों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया है।अंबुजा सीमेंट्स ने चंद्रपुर, दरलाघाट और बठिंडा में आफ्टर स्कूल प्रोग्राम शुरू कर अपनी खेल प्रोत्साहन पहल का विस्तार भी किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है, विशेष खेल प्रशिक्षण और सहायता प्रदान कर उभरती प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उनका पोषण करना है। इसके तहत उन छात्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जिनमें अलग-अलग खेलों में बेहतर प्रदर्शन की क्षमता दिखती है। यह देश भर में खेलों के विकास और प्रचार के प्रति अंबुजा सीमेंट्स के दृढ़ समर्थन का प्रमाण है।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 611 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

CWG 2022: India baged 4th medal, Weightlifter Bindyarani Devi wins silver medal in Women's 55kg final

From Clive Lloyd to Eoin Morgan: here are the Cricket World Cup winners list

Cricket's Biggest Rivalries Reignite: India vs. Pakistan Clash at the Cricket World Cup 2023!

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA